*Kifayti Bazar – Return, Refund & Exchange Policy*
*अंतिम अपडेट: 15 अक्टूबर 2026*
किफायती बाजार में हमारा लक्ष्य है कि आपको किफायती दाम पर बढ़िया सामान मिले।
*1. वापसी का समय*
डिलीवरी के *2 दिनों के अंदर* आप वापसी या बदलने के लिए निवेदन कर सकते हैं।
*2. वापसी की शर्तें*
– सामान बिना इस्तेमाल किया हुआ, बिना धुला हुआ, और अपने असली टैग और पैकिंग के साथ होना चाहिए।
– सामान में कंपनी की खराबी हो या गलत साइज / गलत सामान आ गया हो।
– पार्सल खोलते समय का वीडियो होना जरूरी है।
– इनरवियर, जुराब और सेल वाले सामान वापस नहीं होंगे।
*3. वापसी कैसे करें?*
– 1 दिन के अंदर हमें ईमेल करें: *info@kifaytibazar.com*
– अपना ऑर्डर आईडी और खराबी की फोटो/वीडियो भेजें।
– एंव 2दिनों के अँदर आप हमारे दिये गये दुकान के एड्रेश पर आकर समान बदली कर लें ।
*4. पैसे वापसी*
– सामान हमारे पास आने और जांच के बाद 24-48 घंटे में पैसे वापस कर दिए जाएंगे।
– पैसे 5-7 दिनों में आपके उसी खाते में आ जाएंगे।
– सीओडी (COD) ऑर्डर का पैसा बैंक या UPI में आएगा।
*5. बदलना (Exchange)*
– साइज की समस्या होने पर सामान बदला जाएगा, अगर स्टॉक में होगा तो।
– एक ऑर्डर पर सिर्फ एक बार ही बदला जा सकता है।
*6. ऑर्डर रद्द करना*
– सामान भेजे जाने से पहले आप ऑर्डर रद्द कर सकते हैं, पूरा पैसा वापस मिलेगा।
– भेजे जाने के बाद रद्द नहीं होगा।
संपर्क करें: *info@kifaytibazar.com*